Jharkhand

श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी 17 को गोगा नवमी त्योहार

नाग देवता की फोटो

रांची, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । नाग देवताओं की पूजा पर समर्पित गोगा नवमी या गुगा नौमी महोत्‍सव आगामी 17 अगस्त को मनाया जाएगा।

यह जानकारी प्रणामी ट्रस्‍ट के प्रवक्‍ता संजय सर्राफ ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्‍होंने कहा कि गोगा नवमी को ही मारवाड़ी समुदाय के लोग गुगा नवमी के रूप में मनाते हैं। यह पर्व मारवाड़ी समाज के घरों में भी उल्लासपूर्वक मनाया जाता है। गोगा नवमी भगवान गुगा यानि नाग देवता की पूजा के लिए समर्पित है। गोगा नवमी भाद्र पद महीने में कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है।

हिंदू परंपराओं में गोगाजी जिन्हें जहर वीर गोगा भी कहा जाता है। वे एक लोकप्रिय लोक देवता हैं जिनकी भारत के उत्तरी राज्यों विशेष रूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है। गोगा नवमी गोगाजी के सम्मान में मनाया जाने वाले महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक है। मान्यता है कि वे भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी को प्रकट हुए थे।

इसलिए हिंदू उन्हें यह दिन समर्पित करते हैं, गोगा को शक्तिशाली राजपूत राजकुमार के रूप में जाना जाता है जिनके पास विषैला सांपों को नियंत्रित करने की अलौकिक शक्तियां थी। इस दिन अनुष्ठानों के एक भाग के रूप में उनकी कहानियों के विभिन्न संस्करण सुनाए जाते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top