
देवरिया, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा के नेतृत्व में शहर के रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक से गुरुवार को सैनिक भवन तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें युवा और महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । हाथों में तिरंगा झंडा लिए देशप्रेमियों के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है, शहीदों को नमन करने का अवसर है।
उन्हाेंने आगे कहा कि देश की आजादी लाखों देशभक्तों के संघर्ष का परिणाम है। यह दिन वीर-वीरांगनाओं और शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामरिक शक्ति का बड़े पैमाने पर बढ़ी है। वो दिन दूर नहीं जब भारत विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत प्रोत तिरंगा यात्रा देश के गौरव, सम्मान और सैनिकों के उत्साह में वृद्धि करता है। यात्रा के दौरान पूर्व विधायक डा सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, भाजपा नेता सज्जन मणि त्रिपाठी, ऋतु शाही, अभय नाथ त्रिपाठी, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, संजय तिवारी, काशीपति शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
(Udaipur Kiran) / ज्योति पाठक
