HimachalPradesh

नाहन में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सिरमौर भाजपा ने  किया शहीदों को नमन।

नाहन 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । देश के विभाजन की पीड़ा और उसके कारणों को याद करते हुए भाजपा द्वारा वीरवार काे नाहन के रानी झांसी पार्क में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने देश के विभाजन के दौरान हुई हिंसा और जानमाल के नुकसान की जानकारी दी और इसके पीछे के राजनीतिक कारणों को समझाने का प्रयास किया। भाजपा इस दिन को उन लाखों लोगों की स्मृति में मनाती है जो विभाजन के समय मारे गए या विस्थापित हुए।

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यह दिन देश की नई पीढ़ी को यह बताने का अवसर है कि आखिर भारत को विभाजन क्यों झेलना पड़ा और इस दौरान इतनी हिंसा और लूटपाट क्यों हुई। उन्होंने कहा कि यदि देश को पुनः अखंड भारत बनाना है तो इन तथ्यों को समझना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश में 171 तिरंगा यात्राएं निकाल रही है जिनमें से 167 यात्राएं पूरी हो चुकी हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top