
सिलीगुड़ी, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को भाजपा की तरफ से शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिस यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर भारत माता की जय, वन्दे मातरम, जय हिंद जय भारत का नारा लगा रहे थे।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लोगों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया। यह तिरंगा यात्रा शहर के सुभाष पल्ली से निकाली गई जो बाघाजतिन पार्क होते हुए कोर्ट मोड़, विनस मोड़ की परिक्रमा कर एयरव्यू मोड़ पर जाकर संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन, फांसीदेवा के विधायक दुर्गा मुर्मू, सिलीगुड़ी नगर निगम के विपक्ष नेता अमित जैन सहित सैकड़ों की संख्य में समर्थक और कार्यकर्ता हुए शामिल हुए।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
