Haryana

रेवाड़ीः सरकारी अस्पताल में छत से गिरा प्लॉस्टर,मरीजों में हड़कंप

अस्पताल की जिस छत से गिरा प्लास्टर।

रेवाड़ी, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । रेवाड़ी में गुरूवार कोे सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिरने से मरीजों में हड़कंप मच गया। प्लॉस्टर गिरने के समय जच्चा-बच्चा कक्ष में छह महिलाएं मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल में स्थित जच्चा-बच्चा कक्ष में गुरूवार को छत से प्लॉस्टर एक महिला के पास में आकर गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने हादसे की सूचना तुरंत अस्पताल प्रबंधन को दी। इसके बाद मरीजों को वहां से प्रथम तल पर ले जाया गया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को जिस कक्ष में रखा गया था, वहां पर चारों तरफ सीलन आई हुई थी। परिजनों ने कहा कि ऐसे कक्ष में महिलाओं को इन्फेक्शन का खतरा बन सकता है, लेकिन इसके बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें ऐसे कमरे में शिफ्ट किया। यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है। सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ सुरेंद्र यादव ने बताया कि सीलन के कारण केवल पपड़ी गिरी थी। घटना के बाद सभी को दूसरे कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है। सभी मरीज सुरक्षित हैं। डिलीवरी के लिए आई महिलाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण रिजर्व रूम में उन्हें शिफ्ट करना पड़ा था।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Most Popular

To Top