Bihar

सांसद अजय मंडल हत्या की घटना में रहे हैं संलिप्त: गोपाल मंडल

जानकारी देते विधायक

भागलपुर, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । भागलपुर में जदयू के दो बड़े नेताओं के बीच विवाद गहराता जा रहा है। जदयू सांसद अजय मंडल और गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल के बीच चल रही तनातनी अब खुलकर सामने आ गया है।

गुरुवार को गोपाल मंडल ने प्रेस वार्ता कर फिर से अजय मंडल पर गंभीर और आपत्तिजनक आरोप जड़ दिए। उन्होंने दावा किया कि अजय मंडल एचआईवी पॉजिटिव हैं और उन्हें संसद जाने से रोका जाना चाहिए। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद का पुराने अपराधों से जुड़ाव रहा है। उन्होंने कई हत्या की घटना को खुद अंजाम दिया है। इस बयानबाज़ी से जदयू के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है और पार्टी के भीतर गुटबाज़ी के संकेत और स्पष्ट हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल और जदयू की प्रदेश महासचिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद सांसद अजय मंडल ने घोघा थाना में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था लेकिन इसके बाद विवाद थमने के बजाय और बढ़ गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top