Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा का निधन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया शोक

मध्य प्रदेश केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा का निधन

भोपाल, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नंदकिशोर वर्मा का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नंदकिशोर वर्मा के निधन पर दुख जताया है और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास एएम 8 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीथमपुर से गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे पीथमपुर मुक्तिधाम के लिए निकली। इस यात्रा में भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नंदकिशाेर वर्मा 90 के दशक में भारतीय जनता पार्टी के शहर में प्रमुख चेहरे थे। उन्होंने मजदूरों के हितों के लिए कई आंदोलन किए। भाजपा नेता अमृत जैन ने बताया कि वर्मा मजदूरों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे। राजनीतिक समझ और चुनाव रणनीति बनाने में उनका कोई सानी नहीं था। वर्मा एक जुझारू नेता के रूप में उनकी पहचान थी। उनके जाने से क्षेत्र की राजनीति में एक युग का अंत हुआ है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुखमुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने नंदकिशाेर वर्मा के निधन पर दुख जताया है। उन्हाेंने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शाेक संदेश में कहा भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्य प्रदेश केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष नंदकिशोर जी वर्मा के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह वज्रपीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। ।।ॐ शांति।।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top