गुवाहाटी, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर असम पुलिस के अधिकारियों को उनके कर्तव्य परायणता के लिए पुरस्कृत करने के लिए चयनित किया गया है। इसकी जानकारी गुरुवार को असम पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गयी है।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत का नाम चयनित किया गया है। वहीं, वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वालों में पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप, उप-मंडल पुलिस अधिकारी हेमंत कुमार बोरो एवं कांस्टेबल अखिल रंजन दास शामिल हैं।
इसके अलावा उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक पाने वालों में महानिरीक्षक संजुक्ता परासर, महानिरीक्षक विवेक राज सिंह, कमांडेंट जयश्री खेरसा, पुलिस अधीक्षक हृदयजीत बर्मन, पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता, कमांडेंट देबाशीष बोरा, कमांडेंट तब्बू राम पेगु, पुलिस उपाधीक्षक निर्मल चंद्र विश्वास, निरीक्षक ललित सैकिया, उप-निरीक्षक अखिल कुमार दास, इंस्पेक्टर ध्रुबा सार्की, सहायक कमांडेंट नबीन चंद्र शर्मा, और सब इंस्पेक्टर रवींद्र सिंघा के नाम शामिल हैं।———————-
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
