Chhattisgarh

धमतरी:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 12 मांगों को लेकर की हड़ताल

धरना प्रदर्शन करती हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
मंच में धरनारत छत्तीसगढ़ जूझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की पदाधिकारी।

धमतरी, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ जूझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के बैनरतले जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 13 अगस्त को एक दिन की हड़ताल पर रही। अपनी 12 मांगों को लेकर गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन करते हुए शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष रेवती वत्सल ने बताया कि कार्यकर्ता सहायिकाओं को तत्काल शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके अलावा अन्य कई मांगे हैं। जिसे लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। आज की मंहगाई में इतने कम मानदेय में भरण पोषण करना मुश्किल है। अभी यह केवल ध्यान आकर्षण है। मांगों पर विचार नहीं किया गया तो एक सितंबर से प्रदेश व्यापी हड़ताल किया जाएगा। धरना में ईश्वरी साहू, वेदिका देवांगन, संगीता अग्रवाल, मीना विश्वकर्मा, केकती साहू, सरस्वती मरकाम, उत्तरा दिवान, सुशीला धामगे, धनेश्वरी साहू, भगवती साहू सहित जिले भर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये हैं प्रमुख मांगे

मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत मानदेय में वृद्धि की जाए। पर्यवेक्षक की भर्ती तत्काल निकाली जाए। सहायिकाओं को शत प्रतिशत पदोन्नत किया जाए। पोषण ट्रेकर एप में आने वाली समस्याओं का हल निकाला जाए। कार्यकर्ता व सहायिका की सेवा समाप्ति पर 10 लाख रुपये दिया जाए। सम्मान सुविधा प्रणाली को बंद किया जाए। बीमार होने पर मेडिकल छुट्टी पर मानदेय दिया जाए सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top