RAJASTHAN

आपरेशन सिन्दूर से पडौसी देश को दिया करारा जबाब

आपरेशन सिन्दूर से पडौसी देश को दिया करारा जबाब

धौलपुर, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । केंद्रीय नेतृत्व द्वारा देश भर में चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत बुधवार को धौलपुर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल संभागियों ने भारत माता की जय समेत अन्य राष्ट्रवादी नारों का जयघोष किया। तिरंगा यात्रा का आगाज शहर की गंगाबाई की बगीची से हुआ।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सेना ने आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से पडौसी देश को करारा जबाब दिया है। देश की मोदी सरकार और प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से देश भर में एक उत्सव का माहौल है। आज पूरे देश में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार हो रहा है। इस उत्सव के माहौल को देखकर पड़ोसी देश की धड़कन बढ़ गई है। तिरंगा यात्रा गंगाबाई बगीची से बैंड बाजे एवं डीजे के साथ शुरू हुई, जिसमें देशभक्ति के गाने सुनकर धौलपुर वासी झूम उठे। शहर के हरदेव नगर, जगन टॉकीज, लाल बाजार, संतर रोड एवं बस स्टैंड होकर यात्रा धौलपुर के गांधी पार्क में समाप्त हुई। यात्रा को पुष्प वर्षा एवं जलपान कराकर जगह-जगह अनेक समाज बंधु एवं व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत,पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली,करौली-धौलपुर लोकसभा की प्रत्याशी इंदु देवी, धौलपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. शिवचरण कुशवाहा, पूर्व विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा, राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी नीरजा अशोक शर्मा, पूर्व विधायक सुखराम कोली, भाजपा महामंत्री मदन लाल काेली, पूर्व जिला प्रमुख रामवती देवी जाटव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, तिरंगा यात्रा धौलपुर विधानसभा प्रभारी रामकुमार गर्ग,भाजपा नेता राहुल राणा एवं संभाग मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रदीप

Most Popular

To Top