Delhi

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जवानों ने निकाली रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवा को नोएडा में 31वीं वाहिनी के जवान रैली निकालते हुए

नई दिल्ली, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । हर घर तिरंगा अभियान के तहत 31वीं वाहिनी के जवानों ने कमांडेंट केवल कृष्णा के नेतृत्व में मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय नोएडा से पांच किलोमीटर की रैली निकाली। रैली वाहिनी मुख्यालय से नोएडा, कोंडीली, घडौली आदि क्षेत्रों में लोगों में स्वतत्रंता का जोश जगाने व देशभक्ति भावना के प्रति जागरूगता बढ़ाने के उद्देशय से निकाली गई। इसमें द्वितीय कमान अधिकारी अशोक कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी अनामी शरण, उपकमांडेंट संजय ठाकुर, सहायक कमांडेंट तारिक सिराज सहित 200 से ज्यादा जवानों ने भाग लिया।

यह इसके साथ-साथ शाम को वृद्धाश्रम ‘आंगन’ सेक्टर-5 नोएडा में वृद्धजनों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें तिरंगा, तिरंगे का बैच व मिठाई प्रदान किया गया। साथ ही स्वंतत्रता के पूर्व की घटनाओं के बारे में उनके अनुभव व स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में उनकी स्मृतियों को साझा किया गया।

उसके बाद सांई कृपा अनाथालय सेक्टर-12 नोएडा में अनाथालय के बच्चों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया व उन्हें स्वतंत्रता के महत्व पर भाषण दिया गया। उन्हें झंडे व मिठाई वितरित किया गया। अनाथालय के बच्चे व संचालक इस प्रकार के सुरक्षा बल के साथ तिरंगा कार्यक्रम में भाग लेकर भाव विभोर हो गए।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Most Popular

To Top