Haryana

हिसार : कांग्रेस की सूची ने दो नेताओं को असमंजस में डाला, एक ने बांट दी मिठाई, अध्यक्ष बना दूसरा

सूची जारी हाेते ही मंगलवार रात को घर में मिठाई बांटते लाल बहादुर खोवाल।
कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया।

सूची स्पष्ट होने के साथ ही दोनों नेताओं के गुट

भी बदल गए

हिसार, 13 अगस्त (राजेश्वर बैनीवाल)। कई वर्षों बाद आई कांग्रेस

की संगठन सूची से जहां आम कार्यकर्ता उत्साहित है वहीं जिले के दो नेताओं को इस सूची

ने असमंजस में डाल दिया। हालांकि संगठन की ओर से इसे टाइप मिस्टेक बताया जा रहा है

लेकिन इस मिस्टेक ने एक नेता से रात को ही मिठाई बंटवा दी वहीं अगले दिन जिला अध्यक्ष

के रूप में दूसरा नेता पहुंचा। यही नहीं, इस एक गलती की वजह से कांग्रेस का गुट भी

बदल गया। लाल बहादुर खोवाल सैलजा गुट से आते हैं जबकि बृजलाल बहबलपुरिया रणदीप सुरजेवाला

गुट से माने जाते हैं। यूं कहा जाए कि कुमारी सैलजा के दावेदार को झटका देकर रणदीप

सुरजेवाला ने अपना जिला अध्यक्ष बनवा लिया है, तो गलत नहीं होगा।

कांग्रेस संगठन की ओर से मंगलवार देर रात जारी

की गई सूचना में हिसार में कांग्रेस ने दो जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की थी। इसमें

शहरी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग और ग्रामीण जिलाध्यक्ष में बृजलाल खोवाल नाम लिख दिया

गया। वास्तव में बृजलाल अपने नाम के पीछे बहबलपुरिया लगाते हैं जबकि खोवाल सरनेम वरिष्ठ

अधिवक्ता लाल बहादुर लगाते हैं लेकिन कांग्रेस ने अपनी सूची में ग्रामीण जिला अध्यक्ष

के नाम के आगे बृजलाल खोवाल लिख दिया। सूची में मिस्टेक को समझते हुए या समय की नजाकत

को समझते हुए बृजलाल तो बुधवार दोपहर तक चुप रहे और तक तक स्थिति स्पष्ट भी हो गई कि

बृजलाल बहबलपुरिया ही अध्यक्ष बने हैं लेकिन लाल बहादुर खोवाल का उत्साह मंगलवार रात

को ही उछालें भरने लगा और उन्होंने रात को सूची आते ही प्रशंसकों से बधाई लेनी व देनी

शुरू कर दी। उन्होंने खुद भी अपने आवास पर खुशी मनाई और अपनी पत्नी व बच्चों से मिठाई

खाते हुए सोशल मीडिया व मीडिया पर फोटो शेयर कर दिए।

न केवल कांग्रेस खेमें, बल्कि आम जनता में भी

इस नाम की गलती बारे चर्चा चल रही थी। जिला के कांग्रेस भवन में शुरूआती सूची के अनुसार

लाल बहादुर खोवाल व बजरंग दास गर्ग को जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यकर्ताओं के बीच

पहुंचना था, कांग्रेस भवन में इसकी पूरी तैयारी कर ली गई लेकिन ऐन मौके पर इस कार्यक्रम

को भी रोक दिया गया। लगभग दो-ढाई घंटे बाद आए फोन ने स्पष्ट किया कि बृजलाल

बहबलपुरिया को अध्यक्ष बनया गया है। इससे लाल बहादुर खोवाल व उनके समर्थकों के चेहरे

लटक गए।

दोपहर को स्थिति स्पष्ट होने के बाद नवनियुक्त

जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया कांग्रेस भवन पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान

बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जारी लिस्ट में टाइपिंग एरर था जिसके कारण

यह गलती हुई। लिस्ट में नाम उनका था मगर सरनेम खोवाल लगा दिया। बृजलाल ने कहा कि अब

पार्टी ऑफिस से कंफर्म हो गया है कि जिलाध्यक्ष सूची में जो नाम था वो उनका ही था।

उन्होंने कहा कि वे सबको साथ लेकर चलेंगे और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top