Uttar Pradesh

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

मीरजापुर, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोन मंडल और नगर पश्चिमी मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिलाध्यक्ष ने यात्रा की शुरुआत शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।

इस अवसर पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ देश की अस्मिता, सुरक्षा और एकजुटता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व, सेना के शौर्य और जन संकल्प से यह अभियान सफल हुआ है। हर घर तिरंगा भी इसी राष्ट्रभाव को आगे बढ़ाते हुए देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और तिरंगे के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राओं के साथ घरों और प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण सुनिश्चित किया जाएगा तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में आमजन भी हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए।

जिला संयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह और सह-संयोजक के रूप में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हलिया पंकज सिंह चंदेल व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्र मोंटी कार्यभार संभाल रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Most Popular

To Top