Jharkhand

झारखंड के पाकुड़ में सबसे अधिक 145 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड

बारिश की फाइल फोटो

रांची, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 145.6 मिमी रिकॉर्ड की गई।

इस दौरान राजधानी रांची में 14.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इनमें तोरपा में 104.5, जामताड़ा में 96.8 मिमी, शिकारीपाड़ा में 90.2 मिमी, गारू में 65 मिमी, बड़कीसुरैया में 62, हजारीबाग के बीसी में 59, खूंटी में 56.5, पाकुड़िया में 50.9, अमरपारा में 47, दुमका में 44.4, सिसई में 40.2, गोविंदपुर डीवीसी में 38.4, महारो में 30.2, धालभूमगढ़ में 28.4, तोरपा में 28 और मुसाबनी में 26.8 मिलीमीटर बारिश शामिल है।

वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को तेज हवा का झोंका और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका जताई है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही इससे हल्की गर्मी और उमस का एहसास हुआ।

रांची में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, जमशेदपुर में 35.8, डाल्टनगंज में 33.4 डिग्री, बोकारो में 33.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top