Maharashtra

मनोज बारोट भाजपा वसई विरार जिला महासचिव नियुक्त

मनोज बारोट की फाइल फोटो

मुंबई, 11 अगस्त, (Udaipur Kiran) । भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के मार्गदर्शन में प्रदेश महामंत्री माधवी नाईक, विधायक विक्रांत पाटील के सुझाव के अनुसार ठाणे पालघर विभाग संघटन मंत्री हेमंत म्हात्रे, नालासोपारा के विधायक राजन नाईक, वसई की विधायक स्नेहा दुबे-पंडित व पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटील से चर्चा के बाद 11 अगस्त 2025 को भाजपा वसई विरार शहर जिला पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित की गई है। भाजपा वसई विरार जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटील द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, चार महासचिव, एक कोषाध्यक्ष एवं आठ सचिवों की नियुक्ति की गई है। इसमें भाजपा वसई विरार के प्रचार प्रमुख एवं नमो एप के संयोजक मनोज बारोट को नई जिम्मेदारी देते हुए महासचिव नियुक्त किया गया है। वसई-विरार की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय मनोज बारोट भाजपा के उन नेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने बीते विधानसभा चुनाव में वसई-विरार में सत्ता परिवर्तन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राजनीति के जानकार एवं मिलनसार भाजपा नेता बारोट मौजूदा समय में पार्टी की गतिविधियों के सुचारू संचालन के साथ ही सामाजिक-धार्मिक संगठनों के माध्यम से जनता की सेवा कर रहे हैं। बारोट ने इस नियुक्ति के लिए सभी श्रेष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। वहीं इस नियुक्ति के लिए पार्टी से जुड़े लोगों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बारोट को शुभकामनाएं दी हैं।

(Udaipur Kiran) / कुमार

Most Popular

To Top