
पांचाल समाज 17 को कुरुक्षेत्र में दिखाएगा अपनी ताकत : सुधीर पांचाल
हिसार, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) । यहां के पांचाल छात्रावास की बैठक मिल गेट क्षेत्र में हुई जिसकी अध्यक्षता सुधीर पांचाल बड़ाला ने की। बैठक में 17 अगस्त को कुरुक्षेत्र में स्वामी भीष्म पांचाल महाराज की स्मृति में पांचाल समाज, हरियाणा के बैनर तले होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली बारे चर्चा की गई।सुधीर पांचाल ने साेमवार काे कहा कि स्वामी भीष्म पांचाल महाराज समाज के बहुत बड़े समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी व भजन उपदेशक हुए हैं। उनकी स्मृति में इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के अलावा कई कैबिनेट मंत्री विशिष्ट अतिथि होंगे। पांचाल समाज के गुजरात सरकार में मंत्री जगदीश पांचाल विशिष्ट अतिथि होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री जो विश्वकर्मा समाज से हैं अजय टम्टा भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अलग-अलग समाज के समारोह कर रहे हैं। इसी कड़ी में पांचाल समाज के महापुरुष स्वामी भीष्म पांचाल महाराज की स्मृति दिवस में हरियाणा की ऐतिहासिक धरा कुरुक्षेत्र में प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। बैठक में पांचाल छात्रावास के सदस्य राजकुमार पांचाल, कृष्ण पांचाल, संदीप पांचाल, सुनील पांचाल, कश्मीर डांगी, रघुवीर पांचाल, राजेश पांचाल, सुरेश पंचाल, नरेंद्र पांचाल, सुभाष तावड़ा, विजेंद्र पांचाल, विजय पांचाल, अजय पांचाल, सुरेश पांचाल, बलवान पांचाल, कुलदीप पांचाल, रामपाल फौजी, धर्मवीर पांचाल, अशोक पांचाल, राजेंद्र पांचाल, पंकज पांचाल, प्रवेश पांचाल, महिला शक्ति नंदी देवी, राजा देवी, रमेश देवी, निर्मला, किताबो, सुनीता देवी आदि मौजूद रही।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
