Uttar Pradesh

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाने में जुटी 68 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

समूह की महिलाओ का तिरंगा चेक करते हुए  उपयुक्त स्वत रोजगार जितेंद्र कुमार सिंह
तिरंगा बनाने में जुटी समूह की महिलाएं

जौनपुर ,10 अगस्त (Udaipur Kiran) । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरो से चल रहीं है। जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर घर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम के तरह जनपद में तिरंगा फहराने को लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी 68 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाना शुरू कर दिया है। इस मामले में रविवार को हिंदुस्थान समाचार से बात करते हुए उपायुक्त स्वतः रोजगार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस बार समूहों को प्रशासन से सात लाख झंडा बनाने का लक्ष्य मिला है। 68 समूहों की 280 से अधिक महिलाएं झंडा बना रही हैं। तिरंगे तीन साइज में बनाए जाएंगे। इनकी कीमत 20 रुपये रखी गई है। तिरंगा बनाने में कॉटन या पॉलिस्टर के कपड़े का प्रयोग होगा। श्री सिंह ने बताया कि समूह की बहनों को झंडा बनाने का काम दिया गया है। समूहों को तिरंगा बनाने के लिए कपड़ा एनआरएलएम की ओर से मुहैया कराया गया है। कम समय में सात लाख झंडा बनवाने के लिए समूह की महिलाएं जुटी हैं अभी तक लगभग 5 लाख झंडे तैयार किए जा चुके हैं।15 अगस्त को सरकारी भवनों और प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराया जाएगा। वहीं इस काम में लगी महिलाएं भी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं उन्होंने कहा मोदी सरकार की अच्छी पहल है। आज हम लोग घरों से निकलकर काम कर रहे हैं जिससे हमें कुछ लाभ भी हो रहा है हम लोग समूह के द्वारा तिरंगा झंडा बनाने में जुटे हैं। हमे भी गर्व है कि इस हर घर तिरंगा यात्रा में सहयोग करने का मौका मिला है।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Most Popular

To Top