
रांची, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल को सत्र 2024-25 में अपनी बेहतर सेवाओं और सामाजिक कार्यों के लिए रविवार को डिस्ट्रिक्ट 322ए द्वारा कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल को मिले पुरस्कारों में परमानेंट प्रोजेक्ट अवार्ड, भोजन वितरण पुरस्कार, सदस्यता वृद्धि पुरस्कार, जिला राज्यपाल पुरस्कार, सेवा गतिविधि पुरस्कार और उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार शामिल हैं।
क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्लब परिवार की एकजुटता और समाज के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है।यह क्लब की सामूहिक मेहनत, निष्ठा और सेवा भावना के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी सदस्यों, समर्थकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में क्लब और सशक्त याजनाएं और परियोजनाएं लाकर समाज के अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
