
रांची, 9 अगस्त (Udaipur Kiran) । आद्रा मंडल के चांडिल- नीमडीह रेलखंड पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने से ट्रेन संख्या 20898/20897 रांची – हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को रद्द रहा।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 18175 हटिया – झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन भी रद्द रही। साथ ही ट्रेन संख्या 20894 पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (वाया – मूरी) ट्रेन भी रद्द रही।
इसके अलावा जो अन्य ट्रेनें रद्द रहेगी उनमें ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा – हटिया क्रियायोग एक्सप्रेस,
ट्रेन संख्या 18616 हटिया – हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 21893 टाटानगर – पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है।
वहीं ट्रेन संख्या 21896 पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को रद्द रहेगी।
साथ ही ट्रेन संख्या 18601/18602 टाटानगर – हटिया – टाटानगर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 68035/68036 टाटानगर – हटिया – टाटानगर मेमू ट्रेन भी रविवार को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन
ट्रेन संख्या 20898 रांची – हावड़ा वन्दे भारत एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला – पुरुलिया – चांडिल – टाटानगर – खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटिशिला- राजबेरा – जमुनियाटांड – भोजुड़ीह – आद्रा – मेदिनीपुर – खड़गपुर होकर चलेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 18120 जयनगर – टाटानगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग राजाबेरा – बोकारो स्टील सिटी – कोटशिला – मूरी – चांडिल – टाटानागर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोमो – आद्रा – मेदिनीपुर – खड़गपुर – टाटानागर होकर शनिवार को रवाना हुई।
इन ट्रेनों का आंशिक समापन
ट्रेन संख्या 68086 बरकाकाना – टाटानगर का रविवार को मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। इस ट्रेन का मूरी – टाटानगर के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
वहीं ट्रेन संख्या 68086 बरकाकाना – टाटानगर का मूरी स्टेशन से आंशिक प्रारम्भ होगा। इस ट्रेन का टाटानगर – मुरी के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
