Madhya Pradesh

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में सपत्निक भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया

मप्रः मुख्यमंत्री ने सपत्निक भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
पर्जन्य अनुष्ठान
अशोक सागरसूरीश्वर महाराज की चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
केशरिया नाथ मणिभद्र तीर्थ धाम
पावरलिफ्टर मयंक जोशी का अभिनंदन

– पर्जन्य अनुष्ठान में शामिल हुए मुख्यमंत्री

उज्जैन, 9 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान सपत्नीक शनिवार को सावन पूर्णिमा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तम जल वृष्टि के निमित्त पर्जन्य अनुष्ठान में शामिल होकर पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री ने सपत्नीक भगवान महाकाल के दर्शन कर विधिवत अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। उल्लेखनीय है कि कम वर्षा वाले क्षेत्रों में उत्तम जल वृष्टि की कामना के लिए 66 पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ महारुद्र अनुष्ठान किया गया। महारुद्र अनुष्ठान पंडित घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ।

उज्जैन कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को शॅाल श्रीफल प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेडा, संजय अग्रवाल , ओम जैन आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल मंदिर में दर्शन के पूर्व भेरूगढ़ स्थित केशरिया नाथ मणिभद्र तीर्थ धाम पहुंचकर भगवान श्री पार्श्वनाथ, भगवान महावीर स्वामी और भगवान मणिभद्र के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर चातुर्मास कर रहे जैन संत परम पूज्यनीय अशोक सागरसूरीश्वर महाराज की चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने पावरलिफ्टर मयंक जोशी का अभिनंदन किया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान एशिया पेसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप जापान में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर उज्जैन के पावर लिफ्टर मयंक जोशी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर कोच शैलेन्द्र व्यास एवं जितेंद्र कुशवाह आदि उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top