Jharkhand

छात्रों ने जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण कर ली इतिहास की जानकारी

आंड्रे हाउस में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चे
जनजातीय संग्रहालय में बच्चे और शिक्षक

रांची, 8 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय लोक कल्याण संस्थान और रिलेशंस की ओर से विश्व आदिवासी दिवस के पूर्व संध्या पर उलगुलान कार्यक्रम के तहत डीएवी गांधीनगर स्कूल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को जनजातीय संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसके बाद ऑड्रे हाउस भी जाकर पेंटिंग प्रदर्शनी को देखा।

भ्रमण करने से पहले सभी बच्चों ने दो मिनट का मौ रखकर पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि वर्ष 2008 में शिबू सोरेन ने ही इस जनजातीय संग्रहालय की स्थापना की थी। यहां आकर विद्यार्थियों ने झारखंड के 32 जनजातीय समाज के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। उनकी सभ्यता संस्कृति और इतिहास को भी नजदीक से देखा और समझा। यहां दुर्लब वस्तुएं सहित अलग-अलग जनजातियों के मॉडल, आदिवासियों का रहन सहन पहनावा के बारे में जाना।

भ्रमण के दौरान स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, भारतीय लोक कल्याण संस्थान के सचिव कुणाल सिंह, राज कुमार, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, डीएवी गांधीनगर के कला शिक्षक कृष्णा प्रसाद, मीतू सिंह सहित कई शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top