HimachalPradesh

रक्षाबंधन पर प्रतिभा सिंह ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

शिमला, 08 अगस्त (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि यह त्यौहार भारतीय सामाजिक और धार्मिक संस्कृति की सुंदर अभिव्यक्ति है, जिसमें बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी उम्र, सुरक्षा और समृद्धि की कामना करती है। साथ ही भाई अपनी बहन को हर परिस्थिति में सुरक्षा का वचन देता है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व हमारे समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और मजबूत करने का कार्य करता है। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सौहार्द और आपसी विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Most Popular

To Top