HEADLINES

अखल कुलगाम अभियान का 8वाँ दिन: रातभर गोलीबारी, विस्फोट, मजबूत घेराबंदी बरकरार

– दशक का सबसे लंबा आतंकवाद विरोधी अभियान जारी

-नागरिकों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन संपर्क जारी

कुलगाम, 8 अगस्त (Udaipur Kiran) । कुलगाम के देवसर के अखल गाँव में चल रहा आतंकवाद विरोधी अभियान शुक्रवार को अपने आठवें दिन में प्रवेश कर गया। सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके की कड़ी घेराबंदी कर रखी है। हालाँकि सुबह से कोई नई गोलीबारी की खबर नहीं है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात में भारी गोलीबारी और कई विस्फोट हुए। स्थिति नियंत्रण में है और अभियान अपने अंतिम चरण में है। पिछले सप्ताह शुरू हुए इस अभियान को हाल के वर्षों में कश्मीर में सबसे लंबे आतंकवाद विरोधी अभियानों में से एक बताया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि गाँव के आसपास घना जंगल है जिससे जंगल साफ करने का अभियान समय लेने वाला है। दुर्गम इलाके और विस्फोटकों की आशंका के है इसलिए नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल के जवान सावधानी बरत रहे हैं। अधिकारियों ने अखल के निवासियों से घर के अंदर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

लंबे अभियान के दौरान नागरिकों की चिंताओं को देखते हुए आपातकालीन संपर्क और सहायता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

1. डीएसपी डीएआर, डीपीएल कुलगाम फोन 9419042364, 7051510656… 2. तहसीलदार देवसर 9797144203, 3. एसएचओ पुलिस स्टेशन देवसर 9682196481, 7051510664, 4. नायब तहसीलदार अखल 7006743818… 5. एसआई अर्शीद अहमद 7006613287… 6. एमएचसी देवसर 9906525978।

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Most Popular

To Top