Jammu & Kashmir

भारत विकास परिषद बहू शाखा ने मनाया स्थापना दिवस और वन महोत्सव

भारत विकास परिषद बहू शाखा ने मनाया स्थापना दिवस और वन महोत्सव

जम्मू, 7 अगस्त (Udaipur Kiran) । त्रिकुटा नगर स्थित बहू शाखा भारत विकास परिषद ने शांति पार्क में स्थापना दिवस और वन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष विजय अरोड़ा ने की। एक पेड़ मां के नाम के नारे के साथ पौधारोपण की शुरुआत विभाग संघ चालक सुरिंदर मोहन, बीवीपी उत्तर के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अरुण शर्मा, प्रांतीय पर्यावरण संयोजक गोपाल गुप्ता, सेवा क्षेत्रीय सचिव प्रो. भारत भूषण शर्मा, प्रांतीय संगठन सचिव राजेश गुप्ता, प्रांतीय सेवा संयोजक गुरमीत सिंह और भाजपा उपाध्यक्ष (जम्मू-कश्मीर) रेखा महाजन ने की।

विजय अरोड़ा ने परिषद के पांच मूल सिद्धांत संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण का उल्लेख करते हुए इसके उद्देश्य और डॉ. सूरज प्रकाश द्वारा 1963 में स्थापित परिषद की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ताओं ने पौधों की पर्यावरणीय, औषधीय और आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पेड़-पौधों को संरक्षित करने और अधिक से अधिक लगाने का संदेश दिया। इस अवसर पर नीम, सहजन, आंवला, जामुन, अमरूद सहित फूलों और छायादार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों व सदस्यों ने भाग लिया। समन्वयक डी.पी. अरोड़ा ने सभी से विशेष अवसरों पर पौधारोपण की अपील करते हुए कार्यक्रम में सहयोग देने वालों का धन्यवाद किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Most Popular

To Top