Uttrakhand

आपदा प्रभावितों को दी मुख्यमंत्री ने दी आर्थिक सहायता

पौड़ी गढ़वाल, 7 अगस्त (Udaipur Kiran) । आपदा के कारण पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त ग्राम सैंजी के 15 परिवारों केक् भवन स्वामियों प्रभादेवी, नीलम सिंह भण्डारी, भगत सिंह भण्डारी, पवन सिंह भण्डारी, विमला देवी, शाखा देवी, पवेली देवी, विमल सिंह, दीवान सिंह, रविन्द्र सिंह, जसवन्त सिंह, गोपाल सिंह, मनोज सिंह, कृपाल सिंह व हेमराज सिंह को मुख्यमंत्री ने 01 लाख 30 हजार रुपये के चेक वितरित कर आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।

जबकि ग्राम बुरांसी में अपदा के कारण जान गंवाने वाली महिला आशादेवी पत्नी प्रेम सिंह के परिजन अनिल सिंह, शुभम सिंह व विमला देवी पत्नी बलवंत सिंह के परिजनों विक्रम सिंह व दीपक सिंह को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। जबकि बुरांसी गांव के केशर सिंह पुत्र अमर सिंह के आवासीय भवन पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त होने पर 1 लाख 30 हजार रुपये आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Most Popular

To Top