

बिजनौर, 07 अगस्त (Udaipur Kiran) | भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ‘जिला कार्य योजना बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक दिनेश सैनी के संचालन में किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी हरिओम शर्मा ने उपस्थित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी को मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। साथ ही बताया कि 10 और 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम में युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए और साथ में अधिक से अधिक जनमानस को साथ लेना है। यात्रा में हमारे सुरक्षाबलों एवं बलिदानियों के साथ-साथ रक्षा उपकरणों की प्रशंसा करते हुए प्ले कार्ड ले जाना है। प्रत्येक मंडल में युद्ध वीरों, शहीदों देश की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मीयो के घरों का दौरा कर उन्हें सम्मानित करना है।
उन्होंने कहा कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम जुड़े स्मारक स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थान के आसपास स्वच्छता अभियान चलाना है।
स्वास्थ्य अभियान के उपरांत सभी स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित करनी है। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाना है |
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री अनुप वाल्मीकि, हरजिंदर कौर, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ तेजपाल वर्मा, सुमन त्यागी, राजीव सिसोदिया, डॉ रचना पाल, जिला महामंत्री विनय राणा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, सुभाष चौहान, पुष्कर सिंह, पूनम गोयल, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग व विक्रांत चौधरी, नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी आदि उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / नरेन्द्र
