Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘गुरुदेव’ रवींद्रनाथ टैगोर और बाबूलाल जैन को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने 'गुरुदेव' रवींद्रनाथ टैगोर  पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
सीएम ने हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन काे जयंती पर किया नमन

सीएम ने हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन काे जयंती पर किया नमन

भाेपाल, 7 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रगान जन गण मन के रचयिता एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित ‘गुरुदेव’रवींद्रनाथ टैगोर और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन की आज (गुरुवार काे) पुण्यतिथि है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्‍हें याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने रवींद्रनाथ टैगोर काे पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संदेश में कहा साहित्य की बहु-विधाओं के मर्मज्ञ, भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित ‘गुरुदेव’ रवींद्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। अपनी उत्कृष्ट लेखनी के माध्यम से स्वसंस्कृति, परंपरा और राष्ट्रवाद की चेतना का संचार कर उन्होंने जन-जन में स्वतंत्रता का प्रेरणा दीप प्रज्ज्वलित किया। आपका सम्पूर्ण जीवन हमारे लिए पथ प्रदर्शक है।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने मप्र के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल जैन काे पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा जनसंघ के समय से भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री श्री बाबूलाल जैन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण देश और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व व कृतित्व कार्यकर्ताओं को सदा प्रेरित करता रहेगा। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल जैन का 7 अगस्त 2021 काे 88 वर्ष की उम्र में निधन हाे गया था। वे उज्जैन उत्तर सीट से चार बार विधायक चुने गए थे। इसके अलावा तीन बार वे महिदपुर सीट से भी विधायक चुने गए थे।

सीएम ने डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन काे जयंती पर किया नमन इसके अलावा भारत की हरित क्रांति के जनक के रूप में प्रसिद्ध प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन की आज जन्म जयंती है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए कहा महान कृषि वैज्ञानिक, हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता से भारत में कृषि के उत्थान एवं अन्नदाताओं की समृद्धि व खुशहाली हेतु आपका योगदान अविस्मरणीय है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top