Bihar

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक

भाजपा की बैठक

सहरसा, 06 अगस्त (Udaipur Kiran) ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय पटुआहा सहरसा में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में भाजपा जिला पदाधिकारी मंच मोर्चा जिलाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष के साथ जिला बैठक हुई।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पुरे देश में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 10 से 14अगस्त तक तिरंगा यात्रा जिला एवं मंडल स्तर पर करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सभी पंचायत एवं बुथ स्तर पर बुथ अध्यक्ष द्वारा 13 से 15अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जाएगा । सभी आम नागरिकों के घरों पर तिरंगा फहराया जाय इसके लिए जन संपर्क अभियान चलेगा । महापुरुषों के प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई करने का एवं शहीदों के प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन- विभीषिका पर कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव राजीव रंजन साह मिहिर झा रिंकी देवी जिला महामंत्री अनमोल भगत भैरवानंद झा जिला मंत्री कुमार गौरव बिपीन कुशवाहा अरविंद भगत विजय गुप्ता संतोष गुप्ता रंजना देवी रीना कुमारी सावित्री सिंह नैना सरकार महिला मोर्चा सुगामनी देवी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह युवा मोर्चा सुरजीत सिंह कुशवाहा अति पिछड़ा मोर्चा सुबोध साह उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Most Popular

To Top