Uttar Pradesh

ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र,आध्यात्मिक रक्षा व नैतिक मूल्यों का दिया संदेश

ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र

कानपुर, 06 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में बुधवार को कलेक्ट्रट स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षा सूत्र बांध कर आध्यात्मिक रक्षा एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना का संदेश दिया। यह जानकारी बुधवार को 96 वर्षीय दादी बी.के. दुलारी ने दी।

दादी दुलारी ने बताया कि जिलाधिकारी को एक लेख भी प्रदान किया, जिसमें उनके विषय में उल्लेख था कि वे अपने नम्र स्वभाव और निर्मल वाणी के माध्यम से सभी के लिए सहारा बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सच्चा रक्षा सूत्र वह होता है जो हमें आत्मिक रूप से सशक्त करे और बुराई से बचाए। बी.के. दुलारी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बी.के. गिरजा दीदी, बी.के. सरोज बहन, बी.के. रूप किशोर भाई एवं बी.के. सुनील भाई ने कलेक्ट्रेट में उन्होंने जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) अपर जिलाधिकारी नगर,सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा।

जिलाधिकारी ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस आध्यात्मिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य प्रशासनिक तंत्र को भी मानवीय मूल्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Most Popular

To Top