
नई दिल्ली, 6 अगस्त (Udaipur Kiran) । पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की छठी पुण्य तिथि पर बुधवार को पुत्री बांसुरी स्वराज, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ-साथ भाजपा सांसदों, कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दी।
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जंगपुरा स्थित सिल्वर ओक पार्क जिसे सुषमा स्वराज की पुत्री सांसद बांसुरी स्वराज द्वारा उनकी स्मृति में विकसित करने के आडोपट किया है में अन्य नेताओं के साथ वृक्षारोपण किया।
वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अपने स्वभाव से, अपनी वाणी से, अपने व्यवहार से और अपने राजनैतिक कौशल का लोहा मनवाने वाली दीदी सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं।
इस कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख थे विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, मध्य प्रदेश के सह प्रभारी एवं विधायक सतीश उपाध्याय, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह एवं आशीष सूद, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, स्थानीय विधायक नीरज बसोया, विधायक शिखा रॉय एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन 6 अगस्त 2019 को 67 वर्ष की आयु में हृदयाघात से निधन हो गया था।
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
