Uttar Pradesh

सावन माह में हरियाली तीज पर कजरी गीतों का मनमोहक महत्व: रजनी तिवारी

प्रमिला सभागार में हरियाली तीज पर कार्यक्रम शुभारंभ करती रजनी तिवारी

कानपुर, 05अगस्त (Udaipur Kiran) । महिलाएं हर क्षेत्र में बढ चढ़कर हिस्सा लेती है, इसलिये महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही है। सावन माह बहुत ही पवित्र माह माह माना जाता है, सावन माह में ही पूर्वाचल में कजरी का आयोजन किया जाता है। यह बातें मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित प्रमिला सभागार में महापौर द्वारा हरियाली तीज के आयोजन पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश रजनी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ करते हुए कही।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने बताया कि हरियाली तीज के कार्यक्रम में झूला एवं पूर्वान्चल का कजरी गीत गाया गया। कजरी गीतों ‘‘रेलिया बैरंग पिया को लिये जाये रे, सावन का महीना पवन करे शोर इत्यादि गीतों पर झूमने को मजबूर कर दिया।

इस मौके पर नगर निगम की महिला पार्षद विद्या देवी, आरती त्रिपाठी, नीलम शुक्ला, वन्दना शर्मा, आरती गौतम, नित्या वाजपेई पूर्व पार्षद निर्मला मिश्रा सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों में भाजपा महिला मोर्चा उत्तर जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, भााजपा महिला मोर्चा की दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी व भाजपा नेत्री पुष्पा तिवारी, मंजू त्रिपाठी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Most Popular

To Top