Jharkhand

गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो

बाइक पर सवार मुंडा और सुदेश
जाम पर फंसे मुंडा और सुदेश

रांची, 5 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के अध्युक्ष सुदेश महतो मंगलवार को बाईक से ही नेमरा गांव पहुंचे और गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

दरअसल, अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो सहित कई आजसू नेता नेमरा से छह किलोमीटर पहले बरलंगा चौक के पास लंबे जाम में फंस गए। इसके बाद आजसू कार्यकर्ताओं ने बाइक की व्यवस्था की, तब सभी नेता छह किलोमीटर की दूरी बाइक से तय कर अंतिम शिबू सोरेन के संस्कार में शामिल हुए।

सुदेश महतो के साथ आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत सहित अन्य नेता भी बाइक से ही नेमरा पहुंचे और गुरुजी को अंतिम जोहार किया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top