Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवि शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ और प्रदेश के पूर्व सीएम द्वारका प्रसाद मिश्रा को जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवि शिवमंगल सिंह 'सुमन'  को जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने   पूर्व सीएम द्वारका प्रसाद मिश्रा को जयंती पर किया नमन

भाेपाल, 5 अगस्त (Udaipur Kiran) । हिन्दी कविता को नया रंग देकर नव पथ सृजित करने वाले कवि, लेखक शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ और अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सागर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और कृष्णायन महाकाव्य के रचयिता पं. द्वारिका प्रसाद मिश्र की आज मंगलवार काे जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने दाेनाें महान विभूतियाें काे स्मरण कर विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी पाेस्ट में लिखा हिंदी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि, पद्म भूषण से सम्मानित शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। अतुलनीय साहित्य सृजन के साथ उन्होंने शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र की अप्रतिम सेवा की। उनकी रचनाएं व विचार देशसेवा के लिए अभूतपूर्व ऊर्जा का स्रोत हैं।

एक अन्य संदेश में उन्हाेंने कहा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्रद्धेय द्वारका प्रसाद मिश्रा जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। प्रदेश के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top