Jharkhand

मंत्री राधाकृष्ण ने दी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि

फ़ाइल फ़ोटो शिबू सोरेन

रांची, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार को गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें झारखंड की आत्मा और युगद्रष्टा बताया। भावुक होते हुए मंत्री किशोर ने कहा कि सुबह-सुबह जैसे ही गुरुजी के निधन की खबर मिली, ऐसा लगा मानो भोर में ही शाम हो गई। आज एक युग का अंत हो गया।

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु केवल एक नाम नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा थे। उनका व्यक्तित्व राजनीति की सीमाओं से कहीं बड़ा था। मैंने उन्हें केवल एक राजनेता के रूप में नहीं देखा, बल्कि एक पथ-प्रदर्शक, एक मार्गदर्शक और झारखंडी स्वाभिमान की जीती-जागती मूर्ति के रूप में अनुभव किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top