Jharkhand

गुरुजी, हम झारखंडवासियों को रुला गए : दुर्गा

दुर्गा उरांव की फोटो

रांची, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केन्द्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक दुर्गा उरांव ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झामुमाे के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नेता के निधन की खबर नहीं, बल्कि एक विचारधारा के अवसान की पीड़ा है। उन्‍होंने कहा कि गुरूजी झारखंड को रुला कर चले गए। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया।

उरांव ने कहा कि गुरुजी ने जिस निष्ठा और संघर्ष के साथ झारखंड आंदोलन का नेतृत्व किया, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने आंदोलन को केवल राजनीतिक दिशा नहीं दी, बल्कि उसे सांस्कृतिक और सामाजिक पुनर्जागरण में बदल दिया। झारखंड की आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को सदा याद रखेंगी।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने हमेशा गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज बनें। झारखंड आंदोलन से लेकर अलग झारखंड राज्य निर्माण तक हर मोर्चे पर कुशल नेतृत्व किया। उनकी सादगी, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना ने उन्हें जननायक बना दिया। उनका जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।

उरांव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिजनों और झारखंडवासियों के प्रति अपनी संवेदना जताई।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top