

सुलतानपुर, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले मे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि मीना चौबे ने कहा हर घर तिरंगा अभियान जन-जन में राष्ट्र भक्ति की भावना जगाने का जनांदोलन है।यह भी कहा आपरेशन सिन्दूर पर दुष्प्रचार कर विपक्ष देशविरोधी ताकतों की ढाल बनने का काम कर रहा है। तिरंगा अभियान देशविरोधी ताकतों को करारा जवाब देने का सशक्त तरीका है।
कार्यशाला का आयोजन नगर के भाजपा कार्यालय पर सोमवार को किया गया। श्रीमती चौबे ने लोगों का आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और उसके साथ सेल्फी ले।उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया।कहा कोई भी पात्र मतदाता छुटने न पाए। बताया 13 से 15 अगस्त के बीच घरों व दुकानों में झंडा फहराया जाएगा। इससे पहले 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मण्डल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाकर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालकर प्रभावित लोगों से भेंट एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कार्यशाला में स्वागत भाषण देते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ चुनावी राजनीति नहीं करता वह लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी होता है।कहां मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में योगदान दे।संचालन तिरंगा अभियान के जिला संयोजक विजय त्रिपाठी ने किया। जनपद में सवा लाख तथा प्रत्येक विधानसभा में 25 हजार घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में झंडा फहराने का लक्ष्य रखा हैं। मण्डल की तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका होगी।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से सुलतानपुर विधायक विनोद सिंह,पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान,योगेंद्र प्रताप सिंह,संदीप सिंह,विजय सिंह रघुवंशी,चन्दन नारायन सिंह,धर्मेन्द्र कुमार, आनन्द द्विवेदी,अखिलेश जायसवाल,आशीष सिंह रानू, प्रदीप शुक्ला,मनोज मौर्य, संजय सोमवंशी,राजेश सिंह, जगदीश चौरसिया,श्याम बहादुर पाण्डेय, बबिता तिवारी,रवीन्द्र त्रिपाठी, दिनेश चौरसिया,सुभाष चंद्र, रुपेश सिंह,ब्लाक प्रमुख सुषमा जायसवाल, राजेन्द्र वर्मा,योगेंद्र सिंह, डिंपल सिंह, सर्वेश मिश्रा, रेखा निषाद,जया ठाकुर, सुमन राव कोरी,दावर खां, वीरेन्द्र भार्गव समेत मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री व मोर्चो के पदाधिकारी मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त
