Uttar Pradesh

कन्नौज: राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण के अध्यक्ष तरुण विजय ने देखी इत्र और कन्नौज की विरासत

कन्नौज: राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण के अध्यक्ष तरुण विजय ने देखी इत्र और कन्नौज की विरासत

कन्नौज: राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण के अध्यक्ष तरुण विजय ने देखी इत्र और कन्नौज की विरासत

कन्नौज, 04 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद तरुण विजय ने आज ऐतिहासिक नगर कन्नौज का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर के प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों—राजा जयचंद किला, 52 खंबा मजार, हाजी शरीफ दरगाह, तथा कन्नौज राज्य पुरातात्त्विक संग्रहालय—का अवलोकन किया। उन्होंने इन स्थलों की ऐतिहासिक महत्ता, उनके संरक्षण की आवश्यकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की संभावनाओं पर विशेष रूप से बल दिया।

श्री विजय ने कन्नौज की प्राचीन एवं विशिष्ट इत्र परंपरा, जो सदियों पुरानी स्वदेशी तकनीकों पर आधारित है, का भी समीप से अनुभव किया। उन्होंने स्थानीय इत्र निर्माण इकाई नेचर एसेंस परफ्यूमर का भ्रमण कर परंपरागत इत्र शिल्पकारों एवं इतिहासकारों से संवाद किया।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे इनमे प्रवीण टंडन, कन्नौज के जाने माने व्यावसायी, इत्र व्यवसायिक एसोसिएशन के रिप्रेजेंटेटिव, महेंद्र प्रताप सिंह, समन्वयक एवं जिला दिव्यांग सुरक्षा अधिकारी, वेद प्रकाश मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी, नमन दुआ, उत्तर प्रदेश पर्यटन प्रतिनिधि एवं सीएम टूरिज़्म फेलो

इन सभी ने भ्रमण कार्यक्रम के सफल संचालन में समर्पित सहयोग एवं समन्वय प्रदान किया।

यह भ्रमण न केवल कन्नौज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, बल्कि इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में भी देखा जा रहा है।

(Udaipur Kiran) झा

Most Popular

To Top