Uttar Pradesh

यूपी:चंबल व यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास, मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

G

इटावा, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में यमुना व चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जिस वजह से जनपद में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। नदी की पानी की चपेट में एक दर्जन से अधिक गांव आकर डूब गए है। ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति ने आज इटावा पहुंचकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया उन्होंने ग्रामीणों को राहत सामग्री का वितरण किया निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को सुधारने और बाढ़ प्रभावितों को ऊंचे स्थान पर सुरक्षित शिफ्ट करवाने के निर्देश दिए।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि इस समय चंबल, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब आ गया है। जिससे नदी का पानी किनारे बसे गांव में घुस गया है जिस वजह से ग्रामीणों का जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ है। आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण कर पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया है और बाढ़ प्रभावितों को ऊंचे और सुरक्षित क्षेत्र में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए है।

—————

(Udaipur Kiran) / रोहित सिंह

Most Popular

To Top