
पश्चिम चंपारण (बगहा), 02 अगस्त (Udaipur Kiran) ।चुनाव की तैयारियों के देखते हुए भाजपा लगातार कार्यक्रम कर रही है, इसी क्रम में आज बगहा भाजपा जिला कार्यालय में बगहा विधानसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सतीशचंद्र दुबे एवं विशिष्ट अतिथि बगहा विधायक राम सिंह उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई। बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया, मतदाता पुनरीक्षण, से संबंधित विषयों पर बात हुआ एवं प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते केंद्रीय मंत्री सतीशचन्द्र दुबे ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण चुनाव आयोग द्वारा लिया गया एक महत्वपूर्ण फैसला है यह किसी पार्टी विशेष के फायदे के लिए नहीं है। लेकिन विपक्ष हमेशा ही देशहित में लिये गए निर्णय का विरोध करता है।
बगहा विधायक ने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि फिर से एनडीए की सरकार बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अचिन्त्य कुमार लल्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदसय सतीश वर्मा , जिला उपाध्यक्ष ऋतु जायसवाल, नंदकिशोर राम, ओमनिधि वत्स, जिला महामंत्री सुजीत चौरसिया, शिपु चौबे अजया शर्मा राय , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि रंजन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय, शोमेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, दीपू शाही, अरविंद दुबे, राजन गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता वन्धु उपस्थित रहें।
—————
(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी
