Haryana

हिसार : वनवासी कल्याण आश्रम की हिसार इकाई का पुनर्गठन, संजीव अरोड़ा दोबारा बने जिला अध्यक्ष

वनवासी कल्याण आश्रम की हिसार इकाई के पदाधिकारी कार्यों की जानकारी देते हुए।

हिसार, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । वनवासी बंधुओं के हितों के प्रति सेवार्थ भाव से समर्पित वनवासी कल्याण आश्रम की हिसार इकाई का पुनर्गठन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष रामबाबू सिंगल के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से संजीव अरोड़ा को दोबारा जिला अध्यक्ष चुना गया। अजय सैनी को सचिव व पर्व गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। बजरंग गर्ग व ईश्वर सैनी उपाध्यक्ष, पवन राड़ा सह सचिव व राजेश चुघ जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व निभाएंगे। मनीष बिंदल, गौरव सिंगला, समीर सरदाना व अंकुर सर्राफ को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने बैठक करके वनवासी बंधुओं को बेहतर संसाधन व सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विचार किया। हाल ही में वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े पूर्वोत्तर के छात्रों का हिसार में भव्य स्वागत व सत्कार किया गया और इन छात्रों ने हिसार भ्रमण के साथ ही भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। दरअसल वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा वनवासी बंधुओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार व मूलभूत सुविधाएं सेवार्थ भाव से उपलब्ध करवाई जाती हैं।जिला अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने शनिवार काे बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम देशभर के वनवासी क्षेत्रों में रहने वाले बंधुओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। इसी प्रयास के तहत हरियाणा में वनवासी विद्यार्थियों के लिए दो छात्रावास निशुल्क संचालित किए जाते हैं। एक छात्रावास भिवानी में एवं दूसरा फरीदाबाद में स्थित है। इन छात्रावासों में विद्यार्थी शिक्षा व संस्कार ग्रहण करके वापस अपने-अपने प्रदेशों में चले जाते हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top