Haryana

गुरुग्राम: 2019 के चुनाव पर कांग्रेस ने सवाल उठाए, 24 पर उठा रही और 2029 में भी उठाएगी: मनोहर लाल

गुरुग्राम में पत्रकारों से बात करते केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर।

-राहुल गांधी द्वारा 2024 के चुनाव में धांधली के आरोपों पर बोले केंद्रीय मंत्री

गुरुग्राम, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । राहुल गांधी द्वारा 2024 के चुनाव में धांधली के आरोपों पर जवाब देते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस ने सदा ही सवाल उठाए हैं। 2019 के चुनाव पर कांगे्रस ने सवाल उठाए। 2024 के चुनाव पर उठा रही और 2029 में भी उठाएगी। यह बात उन्होंने शनिवार को यहां अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट के अंतर्गत मातृ वन अभियान कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि चुनाव में धांधली के जो आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं, इस काम के लिए चुनाव आयोग है। जनता में जाने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग जाएं और वहां प्रमाण दें। जब वे लिखकर देंगे। अपने वकीलों के माध्यम से जाएंगे तो सुनवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अफवाह फैलाने में पारंगत हैं। बिहार में मतदाता सूची में छंटनी के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मतदाता सूची को ठीक किया जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा। वर्ष 2004 में ऐसा हुआ था और आगे 2045 में ऐसा होगा। उन्होंने कहा कि फर्जी वोटर्स को हटाने पर विपक्ष को आपत्ति इसलिए हो रही है कि उसने अपनी राजनीतिक खिचड़ी पकाते रहे हैं। अब खिचड़ी नहीं पकेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकसभा, राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष को बैठकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए काम करना चाहिए। विपक्ष बाधा डालने का काम काम रहा है। वह चाहता है कि सेशन ना हो। उनको लगता है कि सदन में हंगामा करने से जनता पर उनका प्रभाव पड़ेगा। जनता सब समझ रही है। जनता का नुकसान हो रहा है।

गुरुग्राम में जलभराव के सवाल पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जलभराव हो रहा है, लेकिन एक-दो घंटे में पानी खत्म भी हो रहा है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उस समय आज के केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव गुरुग्राम कोर्ट में वकालत करने आते थे। उन्हें एक से दो घंटे कोर्ट आने में लगते थे। आज नहीं लगते। जलभराव पर उन्होंने यह भी कहा कि वे वर्ष 1992 से गुरुग्राम को देख रहे हैं। करीब 33 साल हो गए हैं। इन 33 साल में जो स्थिति रही, वह सबको पता है। बिना योजना के गुरुग्राम को आगे बढ़ाया जाता रहा। उन्होंने कहा कि 12 साल पहले यहां जो यातायात का जाम रहता था, आज नहीं है। इफको चौक, हीरो होंडा चौक समेत कई स्थानों पर अंडरपास बनाकर राहत दी है। गुरुग्राम में मल्टीलेवल पार्किंग के उद्घाटन को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि यह विभाग का काम है।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top