Haryana

गुरुग्राम: नहर में नहाने गया युवक डूबा, तलाश कर रहे हैं गोताखोर

नहर में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर।

-बुधवार की रात को डूबे युवक की गुरुवार सुबह तक तलाश जारी

गुरुग्राम, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । यहां धनकोट गांव की नहर में नहाने गया 30 वर्षीय युवक डूब गया। उसकी तलाश में गोताखोर बुधवार की देर रात तक जुटे रहे। रात होने के कारण सर्च अभियान बंद किया गया, लेकिन गुरुवार की सुबह सर्च अभियान फिर से शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि जब युवक नहर में नहाने गया, तब उसके साथ उसका भांजा भी था।

जानकारी के अनुसार धनकोट नहर में बुधवार की शाम को एक युवक नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि युवक राजेंद्रा पार्क का रहने वाला है। उसका नाम खडग़ सिंह है। नहर पर नहाने के दौरान उसका भांजा उसके साथ था, दोनों ने शराब का सेवन कर रखा था। युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और डूबे हुए युवक की तलाश शुरू की। काफी देर तक गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद रात हो गई और सर्च अभियान बंद करना पड़ा। गुरुवार की सुबह फिर से गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला खडग़ सिंह गुरुग्राम में कई साल से सामान की डिलीवरी का काम करता था।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top