Haryana

सिरसा: हर गांव में खोले जाएंगे महिला सांस्कृतिक केंद्र: मंत्री कृष्णलाल पंवार

तीज पर्व पर महिलाओं द्वारा बनाई रंगोली का अवलोकन करते मंत्री कृष्ण पंवार।

कहा: महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद की बिक्री के लिए सांझा बाजार खोल रही सरकार

सिरसा, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि सरकार द्वारा हर गांव में महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले जाएंगे। इन सांस्कृतिक केंद्रों में सामान भी उपलब्ध करवाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में खोले जाने वाले इन सांस्कृतिक केंद्रों में महिलाएं कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली नृत्य, भजन-संगीत जैसी गतिविधियां कर पाएगी।

मंत्री पंवार सोमवार को सिरसा के चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तीज उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिरसा में आठ महिला सांस्कृतिक केंद्र की शुरुआत की गई है। इसके अलावा 86 ई-लाईब्रेरी भी खोली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है। नई-नई योजनाएं लागू की जा रही है, जिससे महिलाएं और सशक्त हो रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए 25 नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के चुनाव में 65 प्रतिषत महिलाएं चुनी गई है, आज हवाई जहाज उड़ाने से लेकर सैन्य क्षेत्र में भी महिला शक्ति अगुवाई कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए अलग-अलग उत्पाद के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कैबिनेट मंत्री ने दो छात्राओं को सराहनीय प्रस्तुति पर नकद राशि देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय तीज उत्सव समारोह का लाइव टेलिकास्ट भी किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की।

कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में जिले में बेस्ट प्रदर्शन करने तीन महिला स्वयं सहायता समूहों को एक लाख, 50 हजार व 25 हजार के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उपस्थित महिलाओं को तीज के त्योहार पर दी जाने वाली सम्मान स्वरूप कोथली भी प्रदान की। कृष्णलाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं के उत्थान व उनकी शिक्षा पर जोर दे रही है। गांवों में पढी लिखी पंचायतों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई। प्रदेश सरकार ने राशन डिपो में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है तथा अब बेटियों को शिक्षित करने के लिए ही प्रदेश सरकार ने हर 20 किलोमीटर पर गर्ल्स कॉलेज खोले हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब वे परिवहन मंत्री थे तो उन्होंने गांव से कॉलेज और विश्वविद्यालय तक बेटियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए परिवहन व्यवस्था शुरू की थी।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Most Popular

To Top