
बीकानेर, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । संभाग मुख्यालय के जाने माने प्रोफसर अशोक आचार्य एक प्रेरणादायक जीवन और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। बल्कि बीकानेर की कई सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे समाज में कौमी एकता और सांप्रदायिक का सम्पूर्ण जीवन मानवता, संविधान और सामाजिक समरसता के मूल्यों को समर्पित रहा। केवल एक शिक्षाविद सौहार्द के प्रतीक के रूप में पहचाने जाते थे।
यह बात पूर्व मेयर हाजी मकसूद अहमद ने सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकाराें से कही। इस अवसर पर एस.एल. हर्ष, बिठ्ठल बिस्सा व संजय आचार्य भी माैजूद थे। उन्हाेंने बताया कि प्रोफेसर आचार्य की 30 जुलाई को 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर धरणीधर रंगमंच, जनता प्याऊ के पास शाम 4 से 6 बजे तक आयोजन किया जायेगा। संगोष्ठी महात्मा गांधी का जीवन दर्शन संविधान के परिप्रेक्ष्य पर होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नंद किशोर आचार्य वरिष्ठ साहित्यकार, कुमार प्रशांत चेयरमैन, गांधी पीस फाउंडेशन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला होंगे। कार्यक्रम के संयोजन संजय आचार्य ने बताया कि प्रोफेसर अशोक आचार्य राजस्थान का आमजन उन्हें उनके सकारात्मक विचारों निष्पक्ष दृष्टिकोण और मानवीय समाज के पति समर्पण के की स्थापना, और बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे जनहित आंदोलनों में वे अग्रणी भूमिका में रहे।
प्रो. आचार्य ने विधि के क्षेत्र में अनेक युवाओं को प्रेरित कर वकील, न्यायाधीश तथा सामाजिक कार्यकर्ता बनने की दिशा दी। वे पत्रकारों, साहित्यकारों, डॉक्टरों और राजनेताओं के बीच समान रूप से सम्मानित थे। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे। कार्यक्रम में सभी को निमंत्रण दिया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
