Jharkhand

रांची सिटीजन फोरम से अबतक 13,232 सदस्य जुड़े : दीपेश निराला

बैठक में शामिल निराला समेत अन्य

रांची, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को ‘रांची सिटीजन फोरम’ की महत्वपूर्ण बैठक हुई। वार्ड 15 के कृष्ण सिंह कॉलोनी, गुरुद्वारा गली स्थित होटल सीनेट में आयोजित हुई बैठक में फोरम के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

रांची सिटीजन फोरम’ बैठक के दौरान अध्यक्ष दीपेश निराला ने बताया कि तीन वर्षों के भीतर रांची के 53 वार्डों से 13,232 सदस्य पोरम से जुड़ चुके हैं और शहर के इच्छुक नागरिक व्हाट्सएप नंबर-8002830808 पर जुड़ कर सदस्यता ले सकते हैं। सभी 53 वार्डों में व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से संवाद और जागरूकता का कार्य चल रहा है।

निराला ने बताया कि बैठक में दशमेश अपार्टमेंट के सामने बह रही नाली के गंदे पानी, जाम नालियों, गड्ढेदार सड़कों, खराब स्ट्रीट लाइटस् और अनियमित कचरा उठाव जैसी समस्याओं को उठाया गया। नागरिकों ने बताया कि गुरुद्वारा जाते समय नाली के पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। यह क्षेत्र टैक्स भुगतान में अग्रणी होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।

फोरम के पदाधिकारियों ने कहा कि टैक्स वसूली में नंबर एक रहने वाला रांची नगर निगम सुविधाएं देने में भी अग्रणी बने, ऐसी उनकी अपेक्षा है।

बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल और संतोष मृदुला सहित वार्ड 5 के संयोजक मनीष बक्शी, वार्ड 14 के संयोजक प्रवीण प्रसाद, वार्ड 9 के संयोजक शेखर कुमार, वार्ड 7 के संयोजक रंजय कुमार पाठक और वार्ड 15 से अरविंदर सिंह खुराना, राजेंद्र प्रसाद कुनार, सरबजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सतनाम सिंह राजपाल, हरमीत सिंह, हरदीप सिंह और रंजीत सिंह राजपाल सहित विभिन्न वार्डों के संयोजक और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

————–

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top