Jharkhand

कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन

सदस्यता ग्रहण करते झामुमो कार्यालय में

रांची, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम की अगुवाई में मोर्चा के हरमू स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को रांची जिला अंतर्गत भाजपा रातू मंडल के कार्यकर्ता रहे सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सबों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि झामुमो के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व से आमजन प्रभावित हैं। लगातार झामुमो का जनाधार बढ़ रहा है। इसी के तहत आज सैकड़ों लोगों ने मोर्चा का दामन थामा। मौके पर उन्होंने झामुमो परिवार में सबों का स्वागत पार्टी की नीति सिद्धांतों एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अवगत कराया।

पांडेय ने झामुमो को मजबूत कर राज्य के विकास में योगदान देने का संकल्प दिलाया। मौके पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने कहा कि रातू के लोगों ने जिस तरह प्यार भाव दिखाकर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की उससे झामुमो और भी मजबूत होगा।

मुस्ताक आलम के नेतृत्व में सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के रातू मंडल के पूर्व मंत्री अविनाश लकड़ा, अमित सिंह, पंकज साहू, अभिषेक कुमार, प्रकाश उरांव, वार्ड सदस्य कमड़े रातु ममता कुमारी, अनीता देवी, शोभा कुमारी, रेखा देवी, मंगरा उरांव, तिग्गा, महेंद्र सिंह, अमर सिंह, कुंदन सिंह, सुक्खू उरांव, अशोक गुप्ता, अजय मिर्धा, बबलू लोहरा, अलबेला लकड़ा, अनुभव यादव, बादल मिर्धा, अनूप लकड़ा एवं अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top