Madhya Pradesh

अशोकनगर : चंदेरी और करीला धाम जुड़ेंगे ओरछा टूरिस्ट सर्किट से

अशोकनगर: चंदेरी और करीला धाम जुड़ेंगे ओरछा टूरिस्ट सर्किट से

अशोकनगर, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले के पर्यटन क्षेत्र चंदेरी एवं करीला धाम को पर्यटन क्षेत्र ओरछा से टूरिस्ट सर्किट के रूप में जोड़ा जाएगा। साथ ही पर्यटन क्षेत्र चंदेरी में चंदेरी उत्सव,फैशन शो तथा जन्माष्टमी पर आयोजन होंगे। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार को चंदेरी भ्रमण के दौरान समीक्षा बैठक में इस तरह के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। पर्यटन स्थल चंदेरी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए। साथ ही पर्यटकों को यहां आने के लिए सर्व सुविधाएं मिले यह सुनिश्चित किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार को हेण्डलूम पार्क चंदेरी के सभागार में आयोजित चंदेरी में पर्यटन संबंधी बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चंदेरी में पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। चंदेरी के विकास के लिए कार्ययोजना अनुसार कार्य कराए जाएं। उन्होंने चंदेरी फेस्टिवल,फैशन शो तथा जन्माष्टमी पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने

पर्यटन विकास के तहत हेण्डलूम म्यूजियम को विकसित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में पर्यटन विकास से संबंधित गतिविधियों को पावर प्रेजेन्टेंशन के माध्यम से विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को बेहतर से बेहतर कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने चंदेरी साडिय़ों की डिजाईन,प्रस्तावित गतिविधियों,वोट क्लब,कैफे टेरिया,रामनगर महल,हौज रैक,कटी घाटी के विकास के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने ओरछा से चंदेरी से करीला धाम तक टूरिस्ट सर्किट के रूम में विकसित किये जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विजिटिंग टूरिस्ट प्लान को मूर्त रूप दिये जाने के निर्देश दिए। बैठक के पश्चात कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत चंदेरी हैंडलूम पार्क में जामुन का पौधा लगाया।

कटौती खो झरने का लिया जायजा

कलेक्टर आदित्य सिंह ने चंदेरी भ्रमण के दौरान चंदेरी स्थित कटौती खो में बह रहे झरने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि यहां पर बडी संख्या आने वाले लोगों के लिए आवश्यक सुरक्षा के प्रबंध किये जाएं। साथ ही सुरक्षा हेतु अधिकारियों की तैनाती की जाए।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार

Most Popular

To Top