HEADLINES

तीज महोत्सव का आयोजन सोमवार को

इंडियाटूरिज्म दिल्ली तीज महोत्सव के आयोजन का पोस्टर

नई दिल्ली, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत इंडियाटूरिज्म 28 जुलाई (सोमवार) को जीवंत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध तीज महोत्सव का आयोजन करेगा।

इंडियाटूरिज्म की तरफ से शनिवार को जारी बयान में कहा गया है कि 88 जनपथ स्थित इंडियाटूरिज्म कार्यालय में आयोजित होने जा रहे महोत्सव में भारतीय विरासत के रंगों, परंपराओं और भावना को प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।

तीज पर्व को मुख्य रूप से उत्तर भारत, खासकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में महिलाएं मनाती हैं। यह त्‍योहार मानसून के आगमन का प्रतीक है। यह देवी पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन का भी प्रतीक है।

बयान के मुताबिक दिल्ली के उत्सव में राजस्थान के पारंपरिक तीज लोक प्रदर्शन

पारंपरिक चूड़ियों का स्टॉल,

मेंहदी लगाने की जगह, उत्तर भारतीय व्यंजन,

उत्सव के सार को समेटे सजावट

आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस उत्सव में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों पर्यटक शामिल हो सकते है। इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय, राज्य पर्यटन बोर्ड, पर्यटन हितधारकों- टूर ऑपरेटर, होटल व्यवसायी, टिकट एजेंट, गाइड और पर्यटकों की व्यापक भागीदारी होगी।

————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Most Popular

To Top