Jharkhand

सदर अस्पताल के सम्मानित होने पर संघ ने मंत्री को दी बधाई

बधाई देते संघ के जाहिर

रांची, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के सफल क्रियान्वयन में देशभर में रांची का सदर अस्पताल केे प्रथम स्थान आने पर झारखंड राज्य स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग कर्मचारी संघ स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को बधाई दी।

संघ के महासचिव और राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आदिल ज़हीर ने इस मौके कहा कि यह सम्मान रांची ही नहीं, पूरे झारखंड के स्वास्थ्य तंत्र की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

उन्‍होंने यह उपलब्धि स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिबद्धता और सरकार की दूरदर्शी नीति का प्रमाण है। उन्होंने इसे पूरे देश के लिए एक आदर्श और प्रेरणास्रोत बताया।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top