Jharkhand

जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने रामगढ़ के संतोष को बनाया केंद्रीय सचिव

संतोष महतो

रामगढ़, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) ।

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कैथा निवासी संतोष महतो को झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। जिस पर आम जनता ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। संतोष महतो लंबे समय से आम जनता के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते रहे हैं, उनकी यह नियुक्ति न केवल रामगढ़ बल्कि पूरे झारखंड में जन आंदोलन को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

संतोष महतो ने अपनी इस नई जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सिर्फ मेरी नियुक्ति नहीं, बल्कि सभी मेहनतकशों और शोषित जनता की आवाज को केंद्रीय स्तर पर उठाने का एक अवसर है। जिनके हक की लड़ाई हम दशकों से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो जयराम महतो का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top